Haryana

जींद: फाग की रात में युवक की तेजधार हथियार से हत्या

जींद, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । जींद में फग की रात को एक युवक पर तेजधार हथियारों और ईंटों से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक की लाश मंगलवार सुबह नई अनाज मंडी के सामने रघुनगर के पास खाली प्लाट में मिली। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है।

शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार शहर की गुरुद्वारा कालोनी निवासी 21 वर्षीय अजय राज मिस्त्री का काम करता था और सोमवार को फाग खेलने के लिए घर से निकला था, उसके बाद रात तक वापस नहीं आया। सुबह पुलिस के जरिए परिजनों को सूचना मिली कि अजय का शव रघु नगर में खाली प्लाटों में पड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि अजय के मुंह पर ईंटों के साथ वार किए गए हैं, तो वहीं तेजधार हथियार के साथ भी वार किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवाया है। आशंका है कि शराब पीकर झगड़े में अजय का मर्डर किया गया है। अजय अविवाहित था, वह किस के साथ गया था और कितने लोगों ने इसका मर्डर किया, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस हर पहलु से मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने अभी किसी पर आरोप नहीं लगाए हैं। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र/सुमन

Most Popular

To Top