Haryana

सिरसा: अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही: हैप्पी रानियां

गिरफतार कर लेकर जाती पुिलस
बेरीकेट से धक्का मुक्की करती
प्रर्दशन करते

सिरसा, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष हैप्पी रानियां के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे अनेक नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। आप कार्यकर्ता मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और कुरुक्षेत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई के खिलाफ भाजपा कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर रहे थे।

गिरफ्तार किए गए नेताओं में लोकसभा अध्यक्ष कुलदीप गदराना, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार, जिला सचिव शाम मेहता, पूनम गोदारा, सरोज मानव, राजेश मालिक, सुरजीत बेगू, अनिल चंदेल, हंस राज सामा आदि शामिल थे। इस दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला अध्यक्ष हैप्पी रानियां ने कहा कि बीजेपी की तानाशाही का खात्मा आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल करेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चुनाव से ठीक पहले अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना भाजपा की तानाशाही है और भाजपा देश को तानाशाही शासन की ओर ले जा रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है। भाजपा की अरविंद केजरीवाल पर कार्रवाई केवल राजनीति से प्रेरित है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र कुमार ने कहा पूरा हिंदुस्तान देख रहा है कि भाजपा देश में किस प्रकार लोकतंत्र का हनन कर रही है।

(Udaipur Kiran) /रमेश/सुमन

Most Popular

To Top