Uttar Pradesh

रंगों के त्योहार होली में पर्यावरण संरक्षण का रखें ध्यान

रंगों के त्योहार होली में पर्यावरण संरक्षण का रखें ध्यान

कानपुर, 20 मार्च (Udaipur Kiran) । समाज में आज बढ़ते विभेद एवं वैमनस्य को देखते हुए सामंजस्य एवं समन्वय का संदेश देने वाले होली के त्योहार का सच्चे स्वरूप में मनाया जाना पहले से कहीं अधिक आवश्यक हो गया है। सात रंगों के एकाकार हो जाने से ही प्रकाश की उत्पत्ति होती है। होली की इसी मर्म को आत्मसात करने तथा पर्यावरण संरक्षण की वैदिक अवधारणा को कार्य व्यवहार में लाने का प्रयास करते हुए नगर के प्रतिष्ठित व लोकप्रिय एक दैनिक समाचारपत्र की अगुवाई में बुधवार को इंद्रपुरी स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर एक मोहल्ला, एक होली जैसे महत्वपूर्ण जन अभियान का आरम्भ किया गया।

राष्ट्रीय शर्करा संस्थान के अखिलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि एक मोहल्ला, एक होली के अभियान से होली के त्योहार की मूल भावना के प्रसार के साथ-साथ समाज में समरसता की भावना का संचार होगा।

इस मुहिम में शामिल इंद्रपुरी राष्ट्र सेवा समिति के लोगों का कहना है कि एक मोहल्ले में एक ही जगह होलिका दहन से न केवल वसुधैव कुटुम्बकम की संकल्पना को समर्थन मिलेगा और पेड़ों की लकड़ियों का भी बचाव होगा।

समिति ने आह्वान किया कि ज्यादा से ज्यादा अर्थात सूखा गोबर या गोबर से बने वल्ले, उपले, कंडे आदि को जलाया जाये, होलिका के लिये हरे पेड़ों को न काटा जाये। मोहल्लावासियों को जागरुक करने के लिये निकाली जाने वाली प्रभातफेरी में पुरूषों के साथ महिला समिति की सदस्य भी कंधे से कंधा मिलाकर चल रही थी।

प्रभात फेरी में राष्ट्र सेवा समिति के संयोजक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में राजीव अवस्थी, अखिलेश कुमार पाण्डेय, संतोष कुशवाहा, सतेन्द्र तोमर, विजय सिंह, अशोक कटियार, सुभाष शर्मा, कौशल, जे.पी. शुक्ला, सियाराम कटियार, आनंद कुशवाहा आदि शामिल रहें।

(Udaipur Kiran) /मोहित

Most Popular

To Top