HEADLINES

राष्ट्रपति शुक्रवार को हैदराबाद में वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव में भाग लेंगी

द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली, 14 मार्च (Udaipur Kiran) । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को हैदराबाद के बाहरी इलाके में स्थित हार्टफुलनेस के मुख्यालय कान्हा शांति वनम में वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी। यह जानकारी राष्ट्रपति भवन ने गुरुवार को दी।

राष्ट्रपति भवन ने गुरुवार को एक बयान जारी कर बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल (15 मार्च) को हैदराबाद के कान्हा शांति वनम में वैश्विक आध्यात्मिक महोत्सव की शोभा बढ़ाएंगी।

संस्कृति मंत्रालय के अनुसार उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 16 मार्च को इस शिखर सम्मेलन की शोभा बढ़ाएंगे।

संस्कृति मंत्रालय और हार्टफुलनेस संयुक्त रूप से चार दिवसीय (14 से 17 मार्च) आध्यात्मिक सभा का आयोजन कर रहे हैं। कार्यक्रम का विषय ‘विश्व शांति के लिए आंतरिक शांति’ है। सम्मेलन का उद्देश्य अंतर्धार्मिक संवाद स्थापित करना और सभी उम्र के लोगों और जीवन के सभी क्षेत्र के लोगों को दैनिक जीवन में आध्यात्मिकता से जुड़ने में सहायता प्रदान करना है।

(Udaipur Kiran) / सुशील

Most Popular

To Top