Bihar

दबंगों की पिटाई से महिला समेत आधा दर्जन घायल

पिटाई से घायल लोग

पूर्वी चंपारण , 27 अप्रैल (Udaipur Kiran) । जिले के सुगौली थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव में दबंगों की पिटाई से महिला समेत आधा दर्जन लोगो के घायल होने का मामला सामने आया है।

घायलो में राम नन्दन राम, ललन राम, सुरेश राम,राजेश राम, शोभा देवी और बिपिन कुमार का इलाज सुगौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। घायल पीड़ितों ने बताया कि गांव के बासदेव साह,अर्जुन साह,कुंदन साह,राजा बाबू साह,सुग्रीव साह सहित अन्य लोगों ने हमलोगों को बुरी तरह से मार कर सिर फोड़ कर घायल कर दिया है। साथ ही हमारे घरों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। वे लोग पैसे वाले और दबंग है।

घायलों ने बताया कि हमलोग मजदूरी कर जीवनयापन करते है। मिली जानकारी के अनुसार घायलो में कुछ की स्थिति नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए मोतिहारी रेफर किया गया है।वहीं घटना को लेकर थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से आवेदन नही मिला है। आवेदन मिलते हीं कार्रवाई शुरू की जायेगी।

(Udaipur Kiran) /गोविन्द

Most Popular

To Top