Haryana

फरीदाबाद : मकान का छज्जा गिरने से बच्चे की मौत, एक जख्मी

मृतक का फाइल फोटो

फरीदाबाद, 16 मार्च (Udaipur Kiran) । फरीदाबाद के नंगला एनक्लेव पार्ट वन में शनिवार की देर शाम एक जर्जर मकान का छज्जा भरभरा कर गली में खेल रहे बच्चों के ऊपर गिर गया। मलबे में दबकर एक सात साल के बच्चे की मौत हो गई, जबकि एक अन्य बच्चा घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी देते हुए पड़ोसी वीर सिंह ने बताया कि नंगला एनक्लेव पार्ट 1 प्रेम वाली गली में एक मकान काफी जर्जर हालत में है। जिसमें किराएदार भी रह रहे हैं। गली के छोटे बच्चे मकान के पास खेल रहे थे। जिनमें सात वर्षीय फैजान पुत्र अकरम और छह वर्षीय जैद पुत्र फारुख मकान के पास खेल रहा था। वीर सिंह ने बताया की दोनों बच्चे ट्यूशन पढऩे के बाद घर से बाहर खेलने के लिए निकले थे। कुछ देर बाद ही जोरदार धमाका हुआ। एक पल को यूं लगा कि भूकंप आ गया, लेकिन जब गली के बाहर निकाल कर देखा तो मकान का छज्जा नीचे खेल रहे बच्चों के ऊपर गिरा हुआ था। अन्य बच्चों ने बताया कि मलवे के नीचे दो बच्चे दबे हैं।

पड़ोसियों ने तुरंत ही एक दूसरे की मदद से मलवे से दोनों बच्चों को बाहर निकाला और सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने फैजान को मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टर मनीष दयाल ने बताया कि, बच्चे के परिजनों ने बताया कि घायल बच्चे को काफी फ्रैक्चर आया है। जिसका प्राथमिक उपचार देकर सीटी स्कैन कराया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) /मनोज

Most Popular

To Top