Jharkhand

पद्मभूषण कड़िया मुंडा से अर्जुन मुंडा ने लिया आशीर्वाद

 अर्जुन मुंडा ने लिया आशीर्वाद

खूंटी, 16 मार्च (Udaipur Kiran) । लोकसभा चुनाव के लिए खूंटी लोकसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार भाजपा का प्रत्याशी घोषित किए गए स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार अपराह्न खूंटी पहुंचे और अनिगड़ा गांव स्थित पद्म भूषण कड़िया मुंडा के आवास में जाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान कड़िया मुंडा के साथ आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने चर्चा भी की।

कड़िया मुंडा ने अर्जुन मुंडा को जीत का आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 10 वर्षों के कार्यकाल के दौरान देश के लोगों को खासा प्रभावित किया है। लगातार 10 वर्ष तक शासन करने के बाद भी उनकी लोकप्रियता का ग्राफ लगातार बढ़ना, बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि देश एक बार फिर प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को देखना चाह रहा है। खूंटी के लोगों की भी यही इच्छा है।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top