Jharkhand

श्री श्याम मंडल की निशान शोभायात्रा में शामिल हुए अर्जुन मुंडा

शोभायात्रा शामिल हुए अर्जुन मुंडा

खूंटी, 16 मार्च (Udaipur Kiran) । जिला मुख्यालय खूंटी में श्री श्याम मंडल खूंटी द्वारा शनिवार को पहली बार श्री श्याम निशान शोभा यत्रा का आयोजन किया गया। पिपराटोली स्थित श्री राम मंदिर से अपराह्न में निकाली गई निशान शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु निशान के साथ शामिल हुए। यह शोभा यात्रा शहर के मेन रोड से होते हुए नेताजी चौक, भगत सिंह चौक का परिभ्रमण करते हुए कर्रा रोड से महादेव मंडा में पहुंचकर समाप्त हुआ। शोभा यात्रा समापन के बाद निशान को श्रद्धालुओं ने महादेव मंडा में अर्पण किया। साथ ही भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

शोभा यात्रा में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी शामिल हुए और शोभा यात्रा में शामिल फूलों से सुसज्जित वाहन में विराजमान श्याम प्रभु का आशीर्वाद लिया। शोभा यात्रा में शामिल श्री श्याम मंडल रांची की भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों से पूरा वातावरण श्याममय हो गया। भक्त भजनों की धुन पर झूमते थिरकते, रंग गुलाल खेलते और जयकारा लगाते चल रहे थे।

शोभा यात्रा के स्वागतार्थ विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने स्टॉल लगाकर शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए शीतल पेय, शरबत, फल आदि की व्यवस्था की थी। श्री श्याम मंडल खूंटी के अध्यक्ष मुकुल पिपरिया ने निशान यात्रा को सफल बनाने के लिए खूंटी के लोगों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

(Udaipur Kiran) / अनिल

Most Popular

To Top