Haryana

भाजपा ने गरीब के बेटे को बनाया मुख्यमंत्री, बिना खर्ची-पर्ची जरूरमंदों को दे रहे नौकरी : नायब सैनी

जनता का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व उनका स्वागत करते रैली संयोजक विधायक विनोद भ्याणा।
जनता का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व उनका स्वागत करते रैली संयोजक विधायक विनोद भ्याणा।
जनता का अभिवादन स्वीकार करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व उनका स्वागत करते रैली संयोजक विधायक विनोद भ्याणा।

हांसी में भाजपा की विजय संकल्प रैली में कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री

हिसार, 30 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि भाजपा हर वर्ग की हितैषी पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उन जैसे गरीब के बेटे को मुख्यमंत्री बनाकर गरीबों का सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा सरकार जरूरतमंदों की जरूरत को देखते हुए बिना खर्ची-बिना पर्ची नौकरियां दे रही है।

नायब सिंह सैनी शनिवार को हांसी की अनाज मंडी में पार्टी की विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस बात के बारे में बताना हैं कि हांसी के लोग तीसरी बार भाजपा का कमल खिलाने को तैयार हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने अपना उम्मीदवार बनकर रणजीत चौटाला को आपके बीच भेजा है और इन्हें भारी मतों से कामयाब बनाना हमारा काम है। उन्होंने कहा कि हांसी की भूमि पर मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आने का मौका मिला और देखकर प्रसन्न है कि रैली में भारी भीड़ जुटी है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व गृह मंत्री अमित शाह के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का भी आभार जताया, जिन्होंने एक गरीब के बेटे को मुख्यमंत्री बना दिया। ऐसा सिर्फ भाजपा में ही हो सकता हैं और कहीं नहीं। बाकी पार्टियों में मुख्यमंत्री के बेटे को ही मुख्यमंत्री बनाया जाता हैं। केवल बीजेपी एक ऐसा पार्टी हैं जिसमें मामूली से कार्यकर्ता को भी मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश ने भाजपा शासनकाल में काफी तरक्की की है। मनोहर लाल ने सीएम बनते ही एक प्रण लिया था कि बिना खर्ची और पर्ची के गरीबों के बच्चे की मेरिट के आधार पर नौकरी लगे।

इस मौके पर हिसार से भाजपा उम्मीदवार रणजीत चौटाला ने कहा की इससे बड़ी सभा मैंने नहीं देखी। हांसीवासियों का प्यार आज मुझे और नायब सैनी को मिला। आज की सभा को कामयाब बनाने वाली जनता का शुक्रिया। पार्टी ने मुझे शामिल होते ही बहुत मान-सम्मान दिया। मुझे हिसार से लोकसभा प्रत्याशी चुना। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल ने नायब सैनी को अपने आप सब कुछ दे दिया।

हांसी के विधायक एवं रैली के संयोजक विनोद भयाना ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले अगर किसी बच्चे का इंटरव्यू होता था तो वह कभी विधायक के चक्कर काटता और कभी सांसद के और कभी मंत्री के। भाजपा की सरकार आने के बाद चक्कर कटने बंद हो गए। एजुकेशन के हिसाब से सभी को नौकरियां मिल रहीं हैं। हरियाणा की भाजपा सरकार ने खर्ची और पर्ची बैन कर दी।

डीपी वत्स ने कहा कि हरियाणा के युवा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक फौजी का छोरा है, ये आपकी सेवा के लिए आप सबके बीच में हैं। अग्निवीर योजना के तहत सरकार बहुत कुछ कर रही है। उन्होंने कहा कि रणजीत चौटाला मेरे दोस्त हैं और किसानों के मसीहा देवीलाल के खून हैं। रैली को संबोधित करते हुए मंत्री बनवारी लाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जो काम किए हैं, उन्हीं के नक्शे कदम पर चलते हुए नायब सिंह सैनी भी आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे। मनोहर लाल ने एजुकेशन के हिसाब से लोगो को नौकरियां दीं।

(Udaipur Kiran) /राजेश्वर

Most Popular

To Top