Haryana

यमुनानगर: मोदी की गारंटी, 2047 तक भारत बनेगा विकसित देश: कंवरपाल

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री कंवर पाल और बंतो कटारिया

-दुनिया बोलती थी भारत सुनता था, अब भारत बोलता है दुनिया सुनती है: बंतो कटारिया

मनोहर लाल व नायब सैनी ने आरंभ की हरियाणा में ईमानदार तथा स्वच्छ शासन परंपरा

यमुनानगर, 28 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हरियाणा भाजपा सरकार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया के साथ रविवार को जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जगाधरी शहर के जगाधरी में वार्ड नम्बर 4 विश्वकर्मा कॉलोनी,वार्ड नम्बर-6 दुर्गा गार्डन सृष्टि पैलेस, वार्ड नम्बर-7 कम्युनिटी सेंटर, सेक्टर-18, वार्ड नम्बर-1 गांधी धाम नजदीक बीडीओ कार्यालय, वार्ड नम्बर-1 गुलाब नगर अंबेडकर भवन ,वार्ड नम्बर-5 भारत सेवक नगर सहित बहुत से स्थानों पर आयोजित जनसभाओं में शिरकत करते हुए जनसम्पर्क किया।

कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया को ज्यादा से ज्यादा मतों से जितवाने की अपील करते हुए आमजन को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत देश बहुत तेजी से विकास कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है की भारत 2047 तक विकसित देश बनेगा। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार ने लोगों को बिजली, पानी, गैस जैसी सुविधाओं को घर-घर पहुंचाया है। स्वयं-सहायता समूहों के माध्यम से लखपति दीदी बनाने का काम किया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए ड्रोन दीदी बनाने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसानों की गेहूं, धान, गन्ना, बाजरा, सरसों आदि बहुत सी फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद भाजपा सरकार द्वारा की जा रही है। अम्बाला लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बंतो कटारिया ने कहा कि पहले दुनिया बोलती थी भारत सुनता था लेकिन आज भारत इतना मजबूत है कि अब भारत बोलता है और दुनिया सुनती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश के विकास के लिए जरूरी है कि नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया जाए। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित पार्टी कार्यकर्ता भी साथ रहे।

(Udaipur Kiran) /अवतार

Most Popular

To Top