Haryana

यमुनानगर: आम आदमी पार्टी ने किया जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता
प्रदर्शन करते आआपा के कार्यकर्ता

यमुनागर, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । आम आदमी पार्टी जिला यमुनानगर ने जिला अध्यक्ष गगनदीप के नेतृत्व में मंगलवार को जिला सचिवालय के सामने अनाज मंडी गेट जगाधरी पर विरोध प्रदर्शन किया और जिला उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिला अध्यक्ष गगनदीप ने प्रदर्शन के दौरान सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार में जिस प्रकार से आआपा के सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को रात के अंधेरे में गिरफ्तार किया है, उसका हम विरोध करते है। वहीं कुछ दिन पहले कुरुक्षेत्र में आआपा के सभी पदाधिकारी जब नायब सैनी के घर के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। तभी पुलिस द्वारा सड़क पर बैठे सभी नेताओं और महिला कार्यकर्ताओं को बर्बरता से लाठी चार्ज करके बहुत बुरी तरह पीटा गया।

जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार को पूरे हरियाणा में बीजेपी के जिला मुख्यालय पर आआपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है, क्योंकि सरकार की गलत नीतियों का विरोध करना हमारा लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन बीजेपी सरकार उस हर आवाज को दबाना चाहती है। आज बीजेपी के शासन में सभी वर्ग के लोग दुखी हैं, चाहे वह सरकारी पदों पर बैठे पदाधिकारी, व्यापारी, युवा सभी परेशान हैं। आज हरियाणा बेरोजगारी में नंबर वन बन चुका है। हरियाणा में पढ़ा लिखा युवा नौकरी नहीं मिलने की वजह से वह नशे की चपेट में आ रहा है।

उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार इंडिया गठबंधन से डरी हुई है व आआपा के पीछे हाथ धोकर पड़ी है। दो साल से जांच चल रही है। लेकिन आआपा के पास एक रुपये का भ्रष्टाचार भी हासिल नहीं कर पाई। इस मौके पर सैकड़ो पदाधिकारी और कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / अवतार/सुमन

Most Popular

To Top