Bihar

चोरी की बाईक के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

गिरफ्तार चोर
गिरफ्तार चोर

भागलपुर, 10 मार्च (Udaipur Kiran) । जिले के अकबरनगर थाना की गश्ती पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग के क्रम में दो लोगों को चोरी की बाईक के साथ गिरफ्तार किया गया है। उक्त आशय की जानकारी रविवार को सिटी एसपी श्रीराज ने दी।

सिटी एसपी ने बताया कि बीते शनिवार को अकबरनगर थाना के गश्ती पुलिस के द्वारा भवनाथपुर के समीप वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के क्रम में चोरी की गई 01 अपाचे तथा 01 पल्सर बाईक बरामद किया गया तथा 02 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए अपराधियों में पिंका कुमार और राजेश कुमार शामिल है।

सिटी एसपी ने बताया कि पिंका कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ सबौर और परबत्ता थाना में मामला दर्ज है।

(Udaipur Kiran) /बिजय/चंदा

Most Popular

To Top