HEADLINES

देवेंद्र फडणवीस का पीए बताकर 15 लाख की धोखाधड़ी, मुंबई में दो गिरफ्तार

देवेंद्र फड़णवीस का पीए बताकर 15 लाख की धोखाधड़ी, मुंबई में दो गिरफ्तार

मुंबई, 23 मार्च (Udaipur Kiran) । उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस का पीए बताकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला शनिवार को प्रकाश में आया। इस मामले में पुलिस ने मुंबई में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सुहास महाडिक और किरण पाटिल के रूप में की गई है। इस मामले की छानबीन मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

पुलिस के अनुसार सुहास महाडिक और किरण पाटिल ने खुद को गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का पीए बताकर मुंबई की एक सोसाइटी का मामला सुलझाने का प्रयास किया और इसके फडणवीस के नाम पर 15 लाख वसूले थे लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पीड़ित ने शनिवार को इन दोनों के विरुद्ध मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 170, 419, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को आज ही गिरफ्तार कर लिया।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम पर धोखाधड़ी करने को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इतना ही नहीं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से भी रंगदारी मांगने का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था।

(Udaipur Kiran) /प्रभात

Most Popular

To Top