Assam

तेजपुर केंद्रीय कारागार से फरार तीन कैदी

tezpur central jail

शोणितपुर (असम), 18 मार्च (Udaipur Kiran) । तेजपुर केंद्रीय कारागार से तीन कैदी फरार होने मामला आज प्रकाश में आया है। कैदियों के भागने के बाद कारागार में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। फरार कैदियों की पहचान इंदजीत मंडल, जेहेरुल इस्लाम और थुलेश्वर तांती के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीनों कैदी जेल की चारदीवारी को पार करके भाग गए।

फरार कैदी इंदजीत मंडल पश्चिम बंगाल का रहने वाला बताया गया है। जबकि, जेहेरुल इस्लाम और थुलेश्वर तांती शोणितपुर जिले के ठेलामारा के निवासी हैं। ज्ञात हो कि जेहेरुल इस्लाम और थुलेश्वर तांती पर बच्चों के अपहरण और बच्चों से बलात्कार जैसे संगीन अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

इन कैदियों के भागने से केंद्रीय कारागार में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता पैदा हो गई है। जेल अधिकारी फरार कैदियों का पता लगाने के लिए गहन जांच-पड़ताल करने में जुट हैं।

आसपास के निवासियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अधिकारियों को देने का आग्रह किया गया है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top