Haryana

यमुनानगर: पेपर मिल को जलाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी
जानकारी देते हुए शहर थाना प्रभारी

— आरोपी दो दिन पहले ही जमानत पर रिहा हुआ था।

यमुनानगर, 16 मार्च (Udaipur Kiran) । पैरोल पर जेल से बाहर आते ही पेपर मिल (बल्लारपुर इंडस्ट्रीज) के सुरक्षा गार्ड को फोन कर मिल को जलाने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने शनिवार को अरुण गुचा नामक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी अनिल कुमार चिड्डी की तलाश जारी है। आरोपियों पर पेपर मिल की 200 क्वार्टर कॉलोनी में अवैध रूप से कब्जा करने का भी आरोप है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जायेगा और जांच की जायेगी कि इस केस में कितने आरोपी हैं।

पेपर मिल (बल्लारपुर इंडस्ट्रीज) के अधिकारी वाई. केशव. रेड्डी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अरूण गुचा पूर्व कर्मचारी का बेटा है। अनिल कुमार चिड्डी कंपनी की 200 क्वार्टर कॉलोनी में अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं। अरूण गुचा दो दिन पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ है। जेल से बाहर आते ही अरूण गुचा ने मेन गेट के सुरक्षा गार्ड सुरेंद्र और 200 क्वार्टर के सुरक्षा गार्ड बलविंद्र सिंह को फोन करके मालिक और प्रबंधन को जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों ने पेपर मिल को भी जलाने की धमकी दी है। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

यमुनानगर प्रभारी जगदीश चन्द्र ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी टीम ने आरोपी अरुण गुचा को तुरन्त प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अब रिमांड पर लिया जायेगा और जांच की जायेगी कि इसके और कितने साथी हैं जो इस वारदात में शामिल हैं। आरोपी पर पहले हत्या सहित विभिन्न धाराओं में कईं केस दर्ज हैं। आरोपी पेरोल पर आया था और आते ही जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(Udaipur Kiran) /अवतार

Most Popular

To Top