Uttar Pradesh

देश एक नई पहचान के साथ विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर : सुशील त्रिपाठी

भाजपा की कार्यशाला

-इलाहाबाद लोकसभा के 394 शक्ति केन्द्रों पर होगी नुक्कड़ सभा कार्यशाला

प्रयागराज, 19 अप्रैल (Udaipur Kiran) । पूरा देश कह रहा है तीसरी बार मोदी सरकार। इसकी प्रमुख वजह है मोदी सरकार में भारतवर्ष ने अनेक उपलब्धियां हासिल की। भारत विगत दस वर्ष में एक आत्मनिर्भर भारत की ऊंचाई प्राप्त कर चुका है और आज मोदी के विजन के अनुरूप एक नई पहचान के साथ विकसित भारत बनने की ओर अग्रसर है।

यह बातें भाजपा काशी क्षेत्र के महामंत्री व जिला प्रभारी यमुनापार सुशील त्रिपाठी ने इलाहाबाद लोकसभा के सभी शक्ति केन्द्रों पर आयोजित होने वाले नुक्कड़ सभा कार्यशाला में सम्बोधित करते हुए कही। सोनाई करछना के एक महाविद्यालय में उन्होंने कहा कि ना केवल देश के अंदर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में बल्कि वैश्विक मंच पर भी भारत की गरिमा में वृद्धि हुई है। शुक्रवार को उन्होंने इलाहाबाद लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को चार लाख मतों से जीत के लिए वक्ताओं को प्रशिक्षित किया।

लोकसभा प्रभारी मनोज जायसवाल ने कहा नुक्कड़ नाटक पर युवा, महिला, कृषि, स्वास्थ्य की मोदी सरकार की अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं को नुक्कड़ के माध्यम से स्मरण कराकर घर-घर कमल खिलाना है। लोकसभा संयोजक ने कहा नुक्कड़ सभा में सरकार की योजनाओं पर वक्ता विषय को रखकर जनता से आशीर्वाद और समर्थन प्राप्त करेंगे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यमुनापार विनोद प्रजापति ने करते हुए नुक्कड़ सभा के माध्यम से सरकार की योजनाओं और विपक्षियों के पोल खोल जनता के बीच रखने मे कार्यकर्ताओं को उत्साहित किया।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इलाहाबाद लोकसभा के 394 शक्ति केन्द्रों पर नुक्कड़ सभा आयोजित होगी। सभी सभाओं में दो सौ से अधिक स्थानीय जनता सम्मिलित होगी। संचालन कार्यक्रम के जिला संयोजक महामंत्री पुष्पराज सिंह पटेल एवं आभार जिला सह संयोजक जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने किया।

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष विभवनाथ भारती, रणजीत सिंह, अशोक सिंह, मुरारी लाल अग्रवाल, इन्द्रनाथ मिश्रा, अनिल सिंह पटेल, मुकेश कोल, अशोक चौधरी, मलयज शर्मा आदि के साथ नुक्कड़ सभा के वक्ता गण मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) /विद्या कान्त/राजेश

Most Popular

To Top