Uttar Pradesh

महंत नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद लेकर महिलाओं ने पुन: मोदी को पीएम बनाने की भरी हुंकार

महंत नृत्य गोपाल दास का आशीर्वाद ले महिलाओं ने पुन: पीएम मोदी बने की भरी हुंकार

कानपुर, 16 मार्च (Udaipur Kiran) । अठारहवीं लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बने, इसको लेकर कानपुर में शनिवार को महिलाओं ने गंगा कलश यात्रा निकाली। यात्रा के बाद महिलाओं ने श्री राम जन्म भूमि न्यास अयोध्या धाम के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज का आशीर्वाद लिया और पुन: पीएम मोदी बने इसकी हुंकार भरी गई।

सनातन धर्म संस्कृति व राष्ट्र उत्थान की भावना से पीएम मोदी हमारा परिवार, पुनः पीएम बनें इस बार का संकल्प पूर्ण करने के लिए शनिवार को गंगा कलश जनजागरण यात्रा निकाली गई। सरसैय्या घाट से राम मंदिर तक की इस गंगा कलश यात्रा में सैकड़ों महिला भक्तों द्वारा प्रभु जयश्रीराम के नारे लगाये गये। राम मंदिर के ब्रह्मचारी राम गोविंद दास महाराज का किया पट्टाभिषेक किया गया। यहीं पर प्रवास पर आये श्री राम जन्म भूमि न्यास अयोध्या धाम के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज का संतों और महिलाओं ने आशीर्वाद लिया।

गंगा कलश यात्रा की मुख्य अतिथि बहन हरिप्रिया भार्गव भी राम जानकी मंदिर में दर्शन पूजन करके पूज्य महंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज अयोध्या धाम को वस्त्र, रजत दक्षिणा, नैवघ थाल पुष्प माला अर्पित किया। साथ ही मां गंगा पर जनजागरण हो इसीलिए एक फिल्म सिरियल बनाने के लिए भी उन्होंने आशीर्वाद मांगा। मंहत नृत्य गोपाल दास जी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म के लिए बराबर जागृति कार्यक्रम होते रहना चाहिये। इस दौरान सनातन धर्म संस्कृति उत्थान के लिए समाज से जाति पांति मतभेद दूर हों, मजबूत भारत बने, पीएम मोदी दोबारा बहुमत से आये एवं मां गंगा पर जनजागरण हो आदि का संकल्प लिया गया।

इस दौरान राजेश तिवारी, राजेन्द्र दुबे, मोहित पाण्डेय, श्रीकृष्ण दीक्षित बड़े जी, पप्पू, सुबोध बाजपेयी, संतोष जायसवाल, अरविंद कटियार, सचिन सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

(Udaipur Kiran) /बृजनंदन

Most Popular

To Top