RAJASTHAN

चारों ओर गूंज रहे गणगौर पूजन के गीत

गणगौर पूजन के गीत

जोधपुर, 5 अप्रेल (Udaipur Kiran) । शहर में इन दिनों गणगौर पूजन की धूम मची हुई है। चारों ओर गणगौर पूजन के गीत गूंज रहे है। महिलाएं घुड़ला परंपरा का निर्वाह कर रही है।

मसूरिया स्थित मन इच्छापूर्ण महादेव मंदिर में तीजणियो के साथ मिलकर गणगौर का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। तीजणी शालू ने बताया कि आठ साल से यह गणगौर का उत्सव किया जा रहा है जिसमें ईश्वर गवार के साथ बारी बारी सब के घर पहुंच कर गीत गाया जा रहा है। कार्यक्रम में शालू राठी (ईसर) निकिता गांधी (गवर) बनी थी। कार्यक्रम में राधा, ईशा, मोनिका, सुनीता, पिंकी, पायल शांति आदि महिलाएं उपस्थित थी।

ओल्ड केंपस के सामने स्थित श्री पीपलेश्वर महादेव मंदिर में घुड़ला कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसर गवर की झांकी के रूप में सजी-धजी बबीता भाटी व पूजा शर्मा के साथ सोलह श्रृंगार कर सजी-धजी मंजू डागा, मंजू प्रजापति, गीता मेवाड़ा, पिंकी तिवाड़ी, प्रियंका बोराणा, रेखा बोराणा, पिंकी सोनी, पिंकी बोराणा इंदु बोराणा, सरोज बोराणा, किरण बोराणा, मधु गहलोत, भाग्यलक्ष्मी, डींपल आदि महिलाओं ने घुड़ला व गवर से ओत-प्रोत पारंपरिक गीत गाए और ढोल-थाली पर नृत्य किया। तत्पश्चात घुड़ले के साथ सभी महिलाएं क्षेत्र के जशोदा बोराणा के घर पहुंची। घुड़ला लेकर आई महिलाओं का अतिथि की तरह स्वागत सत्कार किया गया। साथ ही माटी के घुड़ले के अंदर जल रहे दीपक के दर्शन करके सभी कष्टों को दूर करने तथा घर में सुख शांति बनाए रखने की मंगल कामना व प्रार्थना की।

कमला नेहरू नगर द्वितीय विस्तार स्थित संकट मोचन बालाजी मंदिर में सामूहिक रूप से गवर पूजन का आयोजन किया जा रहा है। माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्ष अलका जोहरी ने बताया कि 16 दिवसीय गवर-ईसर की पूजा की जा रही है। रीना राठौड़ ने बताया कि शीतलाष्टमी की शाम को घुडला लाकर गवर पूजने वाली महिलाओं के घर-घर घुडला घुमाया गया व और मंगल गीत गाए गाए। समूह में संतोष गांधी, मीना राठी, प्रेम गांधी, चंद्रा, सीमा,प्रीति, महक सहित क्षेत्र की महिलाएं सामूहिक गवर पूजन कर रही है।

चांदपोल स्थित मनमहेश महादेव मंदिर में तीजणियों ने गवर माता की पूजा अर्चना कर मंगल गीत गाए। माहेश्वरी महिला मंडल की कमला धूत ने बताया कि हर वर्ष गणगौर उत्सव मनाया जाता है। सुनिता गांधी, शिखा धूत, नीतू गांधी, कंचन गांधी व ललिता शर्मा सहित अनेक तीजणियां उपस्थित थी।

(Udaipur Kiran) /संदीप

Most Popular

To Top