Madhya Pradesh

प्रधानमंत्री मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर बहनों को अधिकार दिया, यह केवल भाजपा ही कर सकती है: सीएम यादव

भोपाल, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव मंगलवार को सागर और गुना दौरे पर हैं। यहां वे लोकसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। साथ ही भाइदूज पर बहनों से संवाद करेंगे। कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री ने बयान जारी कर कहा कि चुनाव का समय चल रहा है, ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी ताकत लगाने में जुटे हैं। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि मैं उस पार्टी का कार्य करता हूं और सरकार का मुखिया भी हूं जिसने पहली बार हमारे देश में आदिवासी अंचल की बहन को राष्ट्रपति तक पहुंचाया है। महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना, देश दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। जो सोच भाजपा की है हम उसकी तरफ ले जाना चाहेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि आज भाईदूज का पर्व है, इस पर्व में भाजपा ने बहनों को लोकसभा प्रत्याशी का टिकट दिया है। आज हम भाईदूज का पर्व मनाने जा रहा हूं, हमारे भाई बहन का रिश्ता इस भारतवर्ष के लिए सदैव पूजनीय रहा है। मैं अपनी ओर से प्रदेशवासियों को भाई-बहन के पर्व भाई दूज की बधाई देना देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर लोकसभा और विधानसभा सीटों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया है ताकि बहनों को मौका मिले। ये और कोई नहीं कर सकता है, आजादी के बाद कांग्रेस ने लम्बे समय तक शासनकाल चलाया, इनकी नेता प्रधानमंत्री भी रही, लेकिन इस निर्णय से वो भी दूर रही। प्रधानमंत्री मोदी ने जो ये निर्णय किया है इसका हम सभी स्वागत करेंगे। इसमें जनता की सहभागिता है। बहनों को इतना बड़ा अधिकार देना भाजपा का बहनों के प्रति समर्पण दिखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सेवा के सभी प्रकार के क्षेत्र में बहनों को मौका दिया है, अब सभी क्षेत्र में बहने आगे बढ़ रही हैं। हमारी सरकार ने भी लगातार बहनों को आगे बढ़ने का काम किया है।

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आगे कहा कि सागर में रानी अवंतिका बाई विश्वविद्यालय दिया, वीरांगन रानी दुर्गावती के नाम से जबलपुर में कैबिनेट की है। उनके नाम को लेकर पांच-पांच लाख रुपए के दो पुरस्कार रिसर्च करने वाले लोगों को दिए जाएंगे। ऐसे अच्छे कामों को लेकर लगातार भारतीय जनता पार्टी की सरकार निर्णय करती है।

(Udaipur Kiran) / नेहा

Most Popular

To Top