Haryana

भाजपा की टिकट मिलने के बाद सीएम नायब सिंह के साथ पहली बार कैथल पहुंचे नवीन जिंदल

मंच पर एक जुटता दिखाते हुए सीएम नायब सैनी, नवीन जिंदल, विधायक लीलाराम, राज्य मंत्री सुभाष सुधा व जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर
सभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नायब सैनी व पूर्व सांसद व प्रत्याशी नवीन जिंदल

बीजेपी कार्यालय से किया कुरुक्षेत्र लोकसभा चुनाव का आगाज

मुख्यमंत्री बोले: नायाब और नवीन में कोई अंतर नहीं

पूर्व मंत्री कमलेश ढा़ंडा व कैथल के विधायक भाई लीला राम ने रिकॉर्ड मतों से जीत दिलाने का दिया आश्वासन

कैथल, 26 मार्च (हि.स. )। भाजपा में शामिल होने व कुरुक्षेत्र लोकसभा से टिकट मिलने के बाद मंगलवार को पूर्व सांसद नवीन जिंदल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ कैथल पहुंचे। कैथल पहुंचने पर राज्य मंत्री सुभाष सुधा, पूर्व मंत्री कमलेश ढा़ंडा व विधायक लीलाराम ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर की अगुवाई में उनका स्वागत किया।

मुख्यमंत्री नायक सिंह सैनी ने कहा कि नायाब और नवीन में कोई अंतर नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह अमित शाह ने उन्हें कमल का फूल देकर कुरुक्षेत्र भेजा है। इसलिए उनका रिकार्ड मतों से लोकसभा में भेजने का हर कार्य करता का दायित्व है। लोकसभा कुरूक्षेत्र से तो कांग्रेस मैदान छोडक़र भाग गई है। जनता ने फैसला किया है कि 4 तारीख को 400 पार करके भाजपा की सरकार बनाएंगे। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि धीरे धीरे करके ऐसा झटका मारों की विपक्ष का पता ही नहीं चले कि वह कहां गया। मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविन्द्र केजरीवाल पर तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल को ईडी को यह तो बताना ही पड़ेगा कि पैसा से कहां से आया है। अगर नहीं बताया तो ईडी खुद ही पूछ लेगी तब उन्हें अधिक जेल काटनी पड़ेगी।

विधायक लीलाराम ने राज्य मंत्री सुभाष सुधा को किया चेलेंज

कैथल के विधायक भाई लीलाराम ने कहा कि नवीन जिंदल का कुरुक्षेत्र से भाजपा का उम्मीदवार बनने के बाद कार्यकर्ताओं में बहुत अधिक उत्साह है। पिछले लोकसभा के चुनाव में जिला कैथल के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को रिकॉर्ड मतों से जीत कर लोकसभा चुनाव में भेजा था। जबकि जिला कुरुक्षेत्र उन्हें जिताने में पीछे रह गई थी। कैथल के लोग इस बार भी भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल को कुरुक्षेत्र जिला के मुकाबले अधिक मतों से जीतकर भेजेंगे। ये मंत्री सुभाष सुधा के लिए कैथल के लोगों का चैलेंज है। इसके बाद राज्य मंत्री सुभाष सुधा को जवाब देने के लिए मंच पर आमंत्रित किया गया था, लेकिन गला खराब होने की वजह से वह नहीं बोल पाए।

नवीन जिंदल ने कहा भाजपा आना घर वापस आने जैसा

कुरुक्षेत्र से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि काफी दिनों से उनके पास कार्यकर्ताओं के फोन आ रहे थे कि वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं या नहीं। कार्यकर्ता उनसे कुरुक्षेत्र लोकसभा से चुनाव लड़ने के बारे में भी पूछ रहे थे। जब उन्होंने भाजपा ज्वाइन की तो कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे सही जगह आ गए हैं।

(Udaipur Kiran) / नरेश

Most Popular

To Top