Bihar

बावनबूटी के पुरोधा पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद के निधन से शोक में डूबा नालंदा

बिहारशरीफ,14 मार्च (Udaipur Kiran) । बावन बूटी साड़ी के बुनकर बिहारशरीफ के बसवन बिगहा निवासी पद्मश्री कपिल देव प्रसाद के निधन से नालंदा जिले में शोक की लहर दौड़ गई।नालंदा के एक छोटे से गांव बासबनबिगहा से जर्मनी, आस्ट्रेलिया से लेकर राष्ट्रपति भवन तक हस्तकरधा शिल्प बाबनबूटी को पहुंचाने वाले पुरोधा पद्मश्री कपिलदेव प्रसाद के युग का अंत हो गया। बुधवार की अहले सुबह पटना में हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया। 72 वर्षीय कपिलदेव की अचानक मौत हो जाने पर सूबे के लोग ममाहत है।

मुख्यमंत्री के अलावा अन्य मंत्रियों की ओर से उनके निधन पर शोक जताया गया। गुरुवार को नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार, जदयू जिलाध्यक्ष अरशद, जदयू के नगर अध्यक्ष गुलरेज अंसारी उनके घर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित की। उनकी पत्नी लाखो देवी, पुत्र गौतम व अन्य सदस्यों को सांत्वना दी।नालंदा जिला प्रशासन की ओर से बिहारशरीफ के प्रखंड विकास पदाधिकारी अंजन दत्ता बासबन बिगहा पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित की।उनके हजारों शुभ चिंतक पहुंचकर पार्थिव शरीर को नमन किया। गुरुवार दोपहर में उनके पार्थिव शरीर को फतुहा स्थित त्रिवेणी घाट पर दाह संस्कार किया गया।

(Udaipur Kiran) /प्रमोद /चंदा

Most Popular

To Top