Madhya Pradesh

लोकसभा चुनाव: खिलचीपुर में आंधी-बारिश, अमित शाह की सभा के लिए लगा टेंट उड़ा

राजगढ़, 26 अप्रैल (Udaipur Kiran) । लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मध्यप्रदेश आ रहे हैं। वे दिग्विजय सिंह के गढ़ कहे जाने वाले राजगढ़ के खिलचीपुर में दोपहर 12.30 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। लेकिन उनके आने से पहले खिलचीपुर में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जिसके कारण उनकी सभा के लिए लगाया गया टेंट उड़ गया।

खिलचीपुर में शुक्रवार सुबह 9 से 9:30 बजे तक तेज बारिश हुई और आंधी चली। इससे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की सभा स्थल पर बनाए गए डोम के पीछे लगा टेंट उड़ गया। टेंट में लगा माइक भी गिर गया। भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासन दोबारा व्यवस्था जमाने में जुटे हुए हैं।

गौरतलब है कि राजगढ़ सीट पर तीसरे चरण में 7 मई को मतदान होना है। दिग्विजय सिंह इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी हैं। उनका मुकाबला मौजूदा सांसद और बीजेपी प्रत्याशी रोडमल नागर से है।

(Udaipur Kiran) / केशव दुबे

Most Popular

To Top