Bihar

लोकसभा चुनाव : नवादा से राजद उम्मीदवार श्रवण कुमार ने दाखिल किया नामांकन पत्र

पटना, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । बिहार में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होने हैं। इसकी सभी तैयारियां कर ली गयी है। पहले चरण में राज्य की चार लोकसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। इसमें एक सीट नवादा भी है। इस सीट पर महागठबंधन के उम्मीदवार ने मंगलवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। श्रवण कुमार राजद के हैं।

इससे पहले श्रवण कुमार ने निर्दलीय उम्मीदवार को रूप में विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गए थे। राजद के टिकट पर एमएलसी का भी चुनाव लड़े। इस चुनाव में भी हार मिली। श्रवण कुमार देवा महतो के पुत्र हैं। उन्होंने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है। उन्होंने 2001 राजनीति की शुरुआत की। इसी साल वो पहली बार मुखिया बने। ये कुशवाहा समाज से आते हैं। राष्ट्रीय जनता दल के हाथों को उन्होंने मजबूत किया है। पार्टी में रह कर बेहतर काम करने के लिए उन्हें टिकट के रूप में राजद से उपहार मिला है।

नवादा लोकसभा क्षेत्र का चुनाव पहले ही चरण में 19 अप्रैल को होगा। नवादा में इस बार 22 लाख 67 हजार 604 मतदाता 2043 केंद्रों पर वोट डाल सकेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 1180395 और महिला मतदाता 1087058 हैं। थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या कुल 151 है। इस बार 45 फीसदी से अधिक युवा मतदाता वोट डालेंगे। चुनाव में 20 से 29 साल के युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इस आयु के कुल मतदाता 345192 हैं, जो चुनाव में वोट डालेंगे।

उल्लेखनीय है कि परिसीमन से पहले नवादा एससी आरक्षित सीट हुआ करती थी लेकिन 2009 के चुनाव से पहले इसे सामान्य सीट में बदल दिया गया। पिछले 2009 और 2014 के चुनाव में यहां भाजपा ने कब्जा जमाया। भाजपा ने गठबंधन के सहयोगी को यह सीट दे दी थी। अभी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के चंदन सिंह नवादा से सांसद हैं।

(Udaipur Kiran) / गोविन्द/चंद्र प्रकाश

Most Popular

To Top