Uttar Pradesh

लोक निर्मला सम्मान से सम्मानित होंगी कजली गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव

लोक निर्मला सम्मान से सम्मानित होंगी कजली गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव

– लखनऊ के लोहिया पार्क में 20 मार्च को होगा सम्मान

मीरजापुर, 18 मार्च (Udaipur Kiran) । लोक संस्कृति के उत्थान और असाधारण सेवाओं के लिए कजली गायिका पद्मश्री उर्मिला श्रीवास्तव को लखनऊ के लोहिया पार्क में 20 मार्च को आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।

उर्मिला श्रीवास्तव ने मीरजापुर नगर के आर्यकन्या इंटर कालेज में संगीत गायन प्रवक्ता के रूप में शिक्षण कार्य किया। उन्हें मीरजापुरी कजली, लोकगीत, देवी गीत, दादरा, कहरवां, पूर्वी, चौती, होली, कजरी, झूमर, खेमटा, बन्नी, सोहर, लचारी, बिदेसिया विधा में महारथ हासिल है। 1999 में मुख्यमंत्री कल्याण सिंह विंध्य महोत्सव सम्मानित कर चुके हैं।

इसके आलावा देश-विदेश के कई सम्मान से वे सम्मानित हो चुकी है। संगीत नाटक अकादमी लखनऊ की ओर से राज्यपाल आनंदीबेन पटेल लोक गायन के लिए रत्न सदस्य 2020 से सम्मानित कर चुकी हैं।

(Udaipur Kiran) /गिरजा शंकर /बृजनंदन

Most Popular

To Top