Haryana

जींद : विजय संकल्प रैली से सीएम ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह पर साधा निशाना

जींद, 30 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को उचाना में विजय संकल्प रैली को संबोधित करने आए। यहां उन्होंने बीरेंद्र सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वो बीरेंद्र सिंह को अपने पिता की तरह मानते हैं। जब देश की बात है और देश की समस्या के समाधान के लिए यह सरकार जरूरी है। बावजूद इसके वो देश को तोडऩे वालों के साथ चले गए। फिर से कांग्रेस की गोदी में जाकर बैठ गए। जिस कांग्रेस ने देश को 55 साल तक लूटा।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को उचाना की कपास मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार ने सबका साथ सबका विकास सबका की सोच के तहत काम किया। किसान को मजबूती की तरफ ले जाने का काम किया। कांग्रेस ने 55 सालों के अंदर देश के लिए कुछ नहीं किया। भ्रष्टाचार की नीति कांग्रेस के पास थी। किसान की फसल 11 हजार करोड़ रुपए किसान के खाते में भेजा। किसान सम्मान निधि पीएम नरेंद्र मोदी ने शुरू की।

किसान की सोच कोई करता है तो वो पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा सरकार करती है। केंद्र, प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन की सरकार है। सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज गायों के लिए करोड़ों रुपये का बजट जारी किया जा रहा है। रणजीत सिंह चौटाला ने कहा कि वह हर माह उचाना में आते रहे। इस पर सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास उचाना के लोगों के लिए हर समय खुला रहेगा। जब भी उचाना के लोगों को जरूरत होगीए वह हाजिर रहेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि बीरेंद्र सिंह ने मेरी आवाज सुनो रैली के जरिये केवल अपनी और अपने परिवार की आवाज सुनाई। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की आवाज नहीं सुनी।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र

Most Popular

To Top