Jammu & Kashmir

भाजपा पर खूब बरसा इंडिया गठबंधन

भाजपा पर खूब बरसा इंडिया गठबंधन

कठुआ 27 मार्च (Udaipur Kiran) । नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद इंडिया गठबंधन के विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने चौधरी लाल सिंह का समर्थन करते हुए जनता से भारी मतों से विजय हासिल करवाने के लिए अपील की।

रामलीला मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान चौधरी लाल सिंह की धर्मपत्नी कांता अंडोत्रा ने अपने संबोधन में ईडी और सीबीआई का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के हालात बदतर हो चुके हैं जो भी जनता हित के लिए आवाज उठाता है या भाजपा के खिलाफ बोलता है उन्हें सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर प्रताड़ित किया जाता है। ऐसी बीच पूर्व मंत्री डॉ मनोहर लाल शर्मा ने भी चौधरी लाल सिंह को ज्यादा से ज्यादा वोट डालने की अपील की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस बार देश के संविधान को बचाने के लिए वोट डालना है। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी में तो नहीं हूं लेकिन मैं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा और उनकी नीतियों का समर्थन करता हूं और इस वार भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर जितेंद्र सिंह की जमानत जप्त होगी। वही पैंथर्स पार्टी से हर्ष देव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि जो मैं जनसलाव देख रहा हूं मुझे लगता है कि फैसला हो चुका है। उन्होंने कहा कि 19 तारीख को सभी लोग कांग्रेस का बटन दबाकर लाल सिंह को भारी मतों से जीत दिलवाएं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने जम्मू कश्मीर के लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाए लेकिन प्रधानमंत्री बनने के बाद जनता को भूल गए। और बाहरी राज्यों से लोगों को लाकर जम्मू कश्मीर के लोगों के साथ अत्याचार के किए बिठा दिया। जबकि उन्हें जम्मू कश्मीर की संस्कृति की कोई भी जानकारी नहीं है। इसलिए अब मौका आ गया है कि अपने मताधिकार से इन्हें सबक सिखाया जाए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल वानी ने डॉक्टर जितेंद्र सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि वह शुगर के डॉक्टर हैं उन्हें अब अपना क्लीनिक संभालना होगा जहां मरीज उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा की जम्मू कश्मीर की जनता को भाजपा ने स्मार्ट मीटर, बेरोजगारी, महंगाई, टोल प्लाजा के नाम पर बहुत दुख दिया है। अंत में चौधरी लाल सिंह ने अपने संबोधन में हजारों की तादाद में आए समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में जम्मू कश्मीर के डोगरों के साथ बहुत जुल्म हुए हैं इसलिए अब मौका आ गया है कि हम अपने मत अधिकार से गिन-गिन कर अपने जुल्मों का हिसाब लें। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र में कांग्रेस गठबंधन की सरकार आती है तो फिर से एक नए जम्मू कश्मीर का निर्माण किया जाएगा, अगर केंद्र में सरकार नहीं आती है तो लोगों के साथ मिलकर हम अपने हक के लिए लड़ेंगे।

(Udaipur Kiran) /

Most Popular

To Top