Chhattisgarh

रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन परंपरानुसार 24 मार्च को होगा संपन्न : ईश्वर खंबारी

ईश्वर खंबारी

जगदलपुर, 15 मार्च (Udaipur Kiran) । शहर के हृदय स्थल सीरासार चौक मावली मंदिर के सामने रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के द्वारा श्रीश्री जगन्नाथ मंदिर से भव्यता के साथ भगवान श्रीकृष्णजी की दो डोली निकाली जाती है। रथ परिक्रमा मार्ग से होते हुए होलिका दहन स्थल मावली मंदिर के सामने भगवान श्रीकृष्णजी की डोली पहुंचने के उपरांत परंपरानुसार पूजा विधान संपन्न कर रियासत कालीन जोड़ा होलिका दहन संपन्न किया जाएगा।

360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष ईश्वर अंबारी ने बताया कि रियासत कालीन होलिका दहन 24 मार्च को 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज के ब्राह्मणों एवं मावली मंदिर के पुजारी द्वारा परंपरानुसार भव्यता के साथ शुभ मुहर्त में संपन्न किया जाएगा। इस अवसर पर समाज के सदस्यों एवं समस्त श्रद्धालु शामिल होकर पुण्य-लाभ प्राप्त करे।

ईश्वर अंबारी ने जोड़ा होलिका दहन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सीरासार चौक मावली मंदिर के सामने माता मावली, भगवान जगन्नाथ स्वरूप श्रीकृष्ण के कल्की अवतार कलंकी मंदिर को समर्पित जोड़ा होली (दो होली) का दहन किया जाता है। इस जोड़ा होलिका दहन की रियासत कालीन परंपरा का निर्वहन शताब्दियों से आज भी अनवरत 360 घर आरण्यक ब्राह्मण समाज करता चला आ रहा है, जिसमें जगन्नाथ मंदिर से श्रीकृष्णजी की दो डोली रथ परिक्रमा स्थल से होते हुए जोड़ा होलिका दहन स्थल लाई जाती है, तदुपरांत परंपरानुसार पूजा विधान के बाद होलिका दहन की जाती है। इस दौरान बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहते हैं और होलिका पूजन के बाद प्रज्वलित जोड़ा होलिका दहन की बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीफल व पूजन सामग्री अर्पित कर परिक्रमा करने की परंपरा का निर्वहन करते हैं।

(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे

Most Popular

To Top