Haryana

गुरुग्राम: केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बिफरे कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय घेरा

फोटो नंबर-03: गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय पर केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता।

-काफी समय तक नारेबाजी करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया

गुरुग्राम, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुग्राम में भाजपा कार्यालय का घेराव किया। विरोध प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी पार्टी की मजबूती और जनता में बढ़ रहे विश्वास से बौखला गई है। तभी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी कराई गई है। ईडी को ढाल बनाकर भाजपा सरकार चुनाव में उन्हें कमजोर करना चाहती है।

पूर्व जिला सचिव राम गौतम ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र की हत्या करना चाहती है। तभी उन्होंने यह काम किया है। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और पंजाब की जनता को बिजली, पानी के रूप में जो तोहफा दिया है, उससे भाजपा को तकलीफ है। तभी एक के बाद एक आआप नेता को भाजपा जेल भिजवा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के विरोध में आम आदमी पार्टी एकजुट है और भाजपा के खिलाफ हर मोर्चे पर आवाज उठाएगी। केजरीवाल सिर्फ एक नहीं, हर कार्यकर्ता केजरीवाल है। सभी पर सरकार लाठीचार्ज कराए, जेलों में डाले दे। हम कार्यकर्ता आखिरी सांस तक केजरीवाल के साथ हैं।

गुरुग्राम महिला जिला अध्यक्ष सुशीला कटारिया ने कहा कि आज भाजपा ने अघोषित आपातकाल की स्थिति बना दी है। पिछले दो साल से सतेंद्र जैन को गिरफ्तार कर रखा है। जिस व्यक्ति ने भाजपा को 35 करोड़ रुपये चंदा दिया, उसे सरकार गवाह भाजपा ने बनाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को पकडऩे का काम कर रही है। सरकार डरी हुई है। सरकार विपक्ष को देखना नहीं चाहती। लोकतंत्र तभी है, जब विपक्ष है। वह कोई भी राजनीतिक दल हो सकता है। उन्होंने कहा कि गुरुकमल को घेराव का यह भी मकसद है कि गुरुग्राम में भाजपा सरकार ने 9 साल में सिर्फ गुरुकमल बनाया है। समाज में हर व्यक्ति डरा हुआ है। प्रदर्शन करने से भी हिचक रहे हैं। कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन करने वाले आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को जिस तरह से मारा गया, वह शर्मनाक है।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

Most Popular

To Top