Haryana

गुरुग्राम: कार्यकर्ता ही भाजपा को अजेय बनाते हैं: फणीन्द्रनाथ शर्मा

फोटो नंबर-01: गुरुग्राम में भाजपा की ओर से राजेन्द्रा पार्क शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र प्रवास सम्मेलन में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा का स्वागत करतीं कार्यकर्ता।

-प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हुआ है

गुरुग्राम, 17 मार्च (Udaipur Kiran) । भाजपा ने रविवार को दयानंद मंडल के अंतर्गत राजेन्द्रा पार्क शक्ति केंद्र में शक्ति केंद्र प्रवास सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन में संगठन मंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथ मजबूत कर लोकसभा चुनाव में जुटने का आह्वान किया।

फणीन्द्रनाथ शर्मा ने सम्मेलन में कांग्रेस को निशाने पर रखते हुए संगठन की मजबूती के मंत्र भी दिए। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए उन्होंने ने कहा कि भाजपा का हर बार विजयी होना भाजपा कार्यकर्ताओं के दम पर ही संभव हुआ है। कार्यकर्ता ही पार्टी को अजेय बनाते हैं। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन को मजबूती दें। शक्ति केंद्र कार्यकर्ताओं को पार्टी के जो कार्यक्रम मिले उनमें भागीदार रहकर कार्य करें। लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने की दिशा में ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क करें और उन्हें पार्टी की नीतियों और मोदी तथा नायब सैनी की सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं से अवगत कराएं।

प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा ने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार ने हर वर्ग के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हुआ है और विश्व में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है। इस मौके पर हरविन्द्र कोहली, जिला महामंत्री सर्वप्रिय त्यागी, जिला सचिव महेश वशिष्ठ, योगेंद्र सारवान, मंडल अध्यक्ष अजीत भारद्वाज के अलावा अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

Most Popular

To Top