HimachalPradesh

राजनीति के रंग : धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर पहुंचे सांसद किशन कपूर के घर

सांसद किशन कपूर से मिलते हुए सुधीर शर्मा।
सांसद किशन कपूर से मिलते हुए सुधीर शर्मा।
सांसद किशन कपूर से मिलते हुए सुधीर शर्मा।
सांसद किशन कपूर से मिलते हुए सुधीर शर्मा।
सांसद किशन कपूर से मिलते हुए सुधीर शर्मा।
सांसद किशन कपूर से मिलते हुए सुधीर शर्मा।
सांसद किशन कपूर से मिलते हुए सुधीर शर्मा।

धर्मशाला, 05 मई (Udaipur Kiran) । राजनीति में कुछ भी सम्भव है। राजनीति में कब कौन दुश्मन बन जाये और कब कौन दोस्त, कोई पता नही। जी हां ऐसा ही कुछ धर्मशाला की राजनीति में भी घटा है। कभी एक दूसरे के राजनीतिक प्रतिद्वंदी रहे सांसद किशन कपूर और सुधीर शर्मा आज एक दूसरे के साथ मिल रहे हैं। ऐसा ही नजारा रविवार को उस समय हुआ जब सुधीर शर्मा किशन कपूर के घर पंहुच गए और उनसे आशीर्वाद मांगा।

भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने एक मझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह रविवार को सुधीर शर्मा ने सांसद किशन कपूर के घर पहुंच कर उनसे आशीर्वाद लिया। पिछले कई दिनों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि सुधीर शर्मा को सांसद किशन कपूर का साथ मिलेगा या नहीं, लेकिन अब इन अटकलों पर भी विराम लगता दिख रहा है। किशन कपूर ने जिस गर्म जोशी के साथ सुधीर शर्मा का स्वागत किया उससे अब यह लग रहा है कि आने वाले समय में सांसद किशन कपूर का सुधीर को भरपूर साथ मिलेगा और उनकी राह और भी आसान हो जाएगी।

दोनों दिग्गज नेताओं की मुलाकात में कई अहम मसलों पर चर्चा हुई और सांसद किशन कपूर ने सुधीर शर्मा को कई टिप्स भी दिए । इतना ही नहीं उन्होंने भरोसा भी दिलाया कि वह भाजपा के कर्मठ सिपाही रहे हैं और हमेशा पार्टी के साथ ही चट्टान के साथ खड़े रहेंगे।

भाजपा ने धर्मशाला के सभी 91 बूथों पर संपर्क अभियान को भी धार दे दी है। सुधीर शर्मा का कहना है कि वह एक-एक नेता एक-एक कार्यकर्ता व हर बूथ पर पार्टी को मजबूत करने का काम कर रहे हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारियों का भी उन्हें भरपूर सहयोग और समर्थन मिल रहा है। ऐसे में धर्मशाला की सीट को भाजपा हर हाल में जीतेगी।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तो अभी अपना प्रत्याशी भी तय नहीं कर पाई है। ऐसे में यहां से भाजपा की जीत पक्की मानी जा रही है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नामांकन प्रक्रिया शुरू होने तक शायद कांग्रेस को कोई प्रत्याशी मिल जाएगा।

डेरा प्रमुख बाबा गुरिंद्र सिंह ढिल्लों का लिया आशीर्वाद

धर्मशाला से भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा ने रविवार को राधा स्वामी सत्संग डेरा प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों से भी परौर में आशीर्वाद लिया। राधा स्वामी सत्संग के डेरा प्रमुख बाबा जी से मुलाकात कर उनके सानिध्य प्राप्त करने के साथ उन्होंने सत्संग में भी भाग लिया।

(Udaipur Kiran) /सतेंद्र/उज्जवल

Most Popular

To Top