Haryana

कुरुक्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिले मुख्यमंत्री व नवीन जिंदल

कुरूक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सैनी भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल के साथ जनसभा को संबोधित करते हुए 

चंडीगढ़, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है, जबकि भाजपा के पास विकसित भारत और विकसित हरियाणा का लक्ष्य है। नायब सैनी ने कार्यकर्ताओं से नवीन जिंदल को रिकार्ड मतों से जिताने का आह्वान किया।

मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल के साथ कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह में पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नायब सैनी और भाजपा उम्मीदवार का जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार ने देश और प्रदेश में अनेक ऐतिहासिक काम किए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश को एक नई दिशा मिली है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में एलिवेटेड रेलवे ट्रैक तीव्र गति से बन रहा है, जिससे फाटक बंद होने की समस्या से लोगों को छुटकारा मिल पाएगा।

भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों से काफी प्रभावित हूं।

इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, पूर्व मंत्री संदीप सिंह, करण देव कम्बोज, डॉ पवन सैनी, जगमोहन आनंद, प्रवीन अत्रि, धर्मवीर मिर्ज़ापुर चेयरमैन, जिला परिषद चेयरमैन कंवलजीत कौर, अध्यक्ष व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top