Uttar Pradesh

पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने पर बसपा के जिलाध्यक्ष नपे

बसपा 

हमीरपुर, 26 अप्रैल (Udaipur Kiran) । बसपा के जिलाध्यक्ष रामकरन अहिरवार को अनुशासनहीनता करने पर शुक्रवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। उनके स्थान पर राघवेन्द्र अहिरवार को मनोनीत किया गया है।

बसपा के नए जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र अहिरवार ने बताया कि जिलाध्यक्ष पद पर रहते रामकरन अहिरवार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे। उन्हें चेतावनी भी दी गई फिर भी पार्टी विरोधी काम करते रहे। बताया कि लगातार अनुशासनहीता करने पर पार्टी ने इन्हें सुधरने का मौका दिया, लेकिन इनमें कोई सुधार नहीं आया। पार्टी ने सूत्रों से छानबीन कराने के बाद इन्हें निकाल दिया है।

(Udaipur Kiran) /पंकज/राजेश

Most Popular

To Top