Haryana

जींद : बांगर में दिखाई भाजपा ने ताकत

रैली में मौजूद लोग।

जींद, 30 मार्च (Udaipur Kiran) । बीते दिनों पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के परिवार द्वारा भाजपा को अलविदा कहने के बाद आयोजित भाजपा की चुनावी रैली पर सबकी नजर थी। रैली सफल होगी या नहीं इस पर भी सबकी नजर थी। सीएम नायब सिंह सैनी की जनसभा को लेकर खुद हिसार लोकसभा से उम्मीदवार रणजीत चौटाला ने कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली थी। युवा नेता देवेंद्र अत्री निरंतर अपनी टीम के साथ-साथ गांव-गांव जाकर लोगों को रैली का निमंत्रण दे रहे थे।

रैली को लेकर भाजपा नेताओं द्वारा की गई मेहनत रंग लाई। रैली में उम्मीद से अधिक भीड़ उमड़ी। मंडी में सबसे बड़े कपास मंडी के शैड में जनसभा का आयोजन किया गया। यहां पर शैड के बाहर भी टैंट को लगाया गया। जनसभा दोपहर बाद होने के चलते दोपहर को ही आस-पास के गांवों से ग्रामीण आने लगे थे। युवा, महिलाएं, बुजुर्गों की संख्या अच्छी खाशी रही। ग्रामीण भाजपा के रंग में रंगे नजर आए। रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर सीएम नायब सिंह सैनी, हिसार लोकसभा प्रभारी सुभाष बराला, उम्मीदवार रणजीत चौटाला खुश नजर आए। स्थानीय भाजपा नेताओं को सफल रैली के लिए बधाई भी दी। सुरक्षा की दृष्टि से मंडी में आने वाले सभी गेटों को बंद किया गया। यहां से सिर्फ रैली स्थल में आने के लिए एक छोटा गेट खोला गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था।

नेताओं नेे बताया जनसभा को ऐतिहासिक

विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा, सुरेंद्र पूनिया, राजू मोर, ओमप्रकाश नैन, ओमप्रकाश थुआ, रिछपाल शर्मा, कर्मवीर सैनी, बलकार डाहोला, राज सिंह सैनी, सुखदीप बुआना, डा. पुष्पा तायल ने कहा कि इस जनसभा ने साफ कर दिया है कि उचाना से लोकसभा चुनाव में भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगी। जो भाजपा छोड़ कर गए है उससे भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ा है। मतदाता पीएम नरेंद्र मोदी की नीतियों में आस्था जताते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का काम करेंगे। देश को सशक्त बनाने का काम पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। प्रदेश में योग्यता के आधार पर रोजगार देने का काम भाजपा की सरकार ने किया है जो कभी संभव नहीं हो सका था।

(Udaipur Kiran) / विजेंद्र

Most Popular

To Top