Haryana

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने बढ़ाया जनसंपर्क अभियान

फोटो नंबर-04: गुरुग्राम में लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा के जनसंपर्क अभियान में मौजूद महिला नेत्री व अन्य महिलाएं।

-महिला मोर्चा की सदस्य सरकार की नीतियों का कर रहीं प्रचार-प्रसार

गुरुग्राम, 15 मार्च (Udaipur Kiran) । लोकसभा चुनावों केमद्देनजर भाजपा महिला मोर्चा ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रदेश के सभी 22 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर प्रवास कर सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए पूरी मजबूती से अपनी चुनावी रणनीतियों को तैयार कर रही हैं।

शुक्रवार को गुरुग्राम में प्रवास के दौरान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति का उत्थान हुआ है। महिलाओं का सम्मान बढ़ा है, इसके लिए वे सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमेशा आभारी रहेंगी। एक बार फिर नारी शक्ति भाजपा प्रत्याशियों को बड़ी जीत दिला कर लगातार तीसरी बार देश के यशस्वी पीएम नरेंद्र भाई मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगी। भाजपा की नीतियों, देश व समाजहित में सरकार की तरफ से किए जाने रहे सराहनीय कार्यों की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने, अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोडऩे सहित चुनाव से संबंधित सभी कार्यों को सकुशल संपन्न कराने में वह पूरी तत्परता से लगी रहेंगी।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी वैशाली तोमर ने बताया कि भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा प्रियदर्शी का जनसंपर्क अभियान जारी है। प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रवास कर बैठकों का आयोजन कर रही है। समय-समय पर जनता से मिल कर उनकी समस्याओं, सरकारी योजनाओं से उनके लाभान्वित होने के विषय में जानकारियां हासिल कर रही हैं।

(Udaipur Kiran) /ईश्वर

Most Popular

To Top