Uttrakhand

भाजपा को भारत का संविधान स्वीकार नहीं, कर रही बदलने की कोशिश: प्रदेश कांग्रेस

उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष बोले- भाजपा को भारत का संविधान स्वीकार नहीं, कर रही बदलने की कोशिश

– एक सौ दिन के रोजगार से सामाजिक उत्थान होने वाला नहीं: करन माहरा

देहरादून, 12 मार्च (Udaipur Kiran) । उत्तराखंड कांग्रेस ने भाजपा के चार सौ सीट पर जीत के बयान को लेकर मंगलवार को जमकर हमला बोला। प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा ने भारत के संविधान को कभी स्वीकार नहीं किया है। अब उसे बदलने की कोशिश में है।

देहरादून के राजपुर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पर मंगलवार को (Udaipur Kiran) को बताया कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आई तो वह बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को बदल देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा 140 करोड़ की आबादी में देश के महज 23-24 लोगों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर चुकी है। देश की सरकारी संस्थाओं को लगातार प्राइवेटाइजेशन किया जा रहा है। इससे मध्यम वर्ग के सामने संकट पैदा होने लगा है।

जितनी भागीदारी उतनी हिस्सेदारी, जाति जनगणना जरूरी

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिसकी जितनी भागीदारी उतनी उसकी हिस्सेदारी होनी चाहिए। ऐसे में सामाजिक और आर्थिक उत्थान को लेकर समानता के लिए जाति जनगणना जरूरी है। प्रदेश अध्यक्ष ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि मनरेगा से 100 दिन के रोजगार से सामाजिक उत्थान नहीं होने वाला है।

(Udaipur Kiran) /कमलेश्वर शरण

Most Popular

To Top