HEADLINES

बांसुरी स्वराज ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की

सीतारमण से मुलाकात करते भाजपा प्रत्‍याशी बांसुरी स्‍वराज 

नई दिल्ली, 21 मार्च (Udaipur Kiran) । नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने गुरुवार को केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। बांसुरी स्वराज भाजपा की दिवंगत नेत्री एवं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी हैं।

वित्त मंत्री कार्यालय ने एक्स पोस्ट पर बताया कि बांसुरी स्वराज ने यहां निर्मला सीतारमण से मुलाकात की। भाजपा ने बांसुरी स्वराज को चुनाव में नई दिल्ली संसदीय क्षेत्र से मैदान में उतारा है। इस सीट का प्रतिनिधित्व पिछले 10 वर्षों से भाजपा की मीनाक्षी लेखी कर रही थीं। बांसुरी स्वराज पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रही हैं।

उल्लेखनीय है कि राजधानी दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सभी सात सीटें जीती थीं।

(Udaipur Kiran) /प्रजेश शंकर

Most Popular

To Top