Madhya Pradesh

शिवपुरी: सर्व ब्राह्मण समाज विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष बने अरविंद शर्मा

अरविंद शर्मा

– 23 अप्रैल को होगा सम्मेलन

शिवपुरी, 17 मार्च (Udaipur Kiran) । शिवपुरी में सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक होटल मातेश्वरी पैलेस में शाम को आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री 1008 पुरुषोत्तम महाराज उपस्थित रहे।

इसमें सर्व सहमति से अरविंद शर्मा एडवोकेट को सर्व ब्राह्मण समाज विवाह सम्मेलन समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। शर्मा ने कहा कि मैं समाज के साथ कंधे से कंधे मिलाकर कार्य कर करूंगा आपने मुझे जिम्मेदारी दी है उसे निभाऊंगा। अरविंद शर्मा ने मंच से विवाह समारोह के लिए 1 लाख 51 हजार रुपए की राशि देने की घोषणा की। सर्व ब्राह्मण समाज का विवाह नि: शुल्क दिनांक 23 अप्रैल 2024 स्थान तुलसी आश्रम शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा। विवाह समारोह के लिए आयु सीमा 18 वर्ष लड़की के लिए लड़के के लिए 21 वर्ष निर्धारित की है। वर एवं बधु पक्ष में से एक का शिवपुरी जिले का निवासी होना अनिवार्य है। श्री शर्मा के अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके इष्ट मित्रों परिवार जनों ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

हिंदुस्थान समाचार/ रंजीत गुप्ता/नेहा

Most Popular

To Top