Madhya Pradesh

अनूपपुर: एक दिन में कांग्रेस को लगे दो झटके, कोतमा नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित 62 लोगो ने ली भाजपा की सदस्यता

शािमल होने के बाद एक जुट
उपमुख्मं‍त्री ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर भाजपा में शामिल के बाद

उपमुख्मंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने भाजपा का अंग वस्त्र पहनाकर किया परिवार में शामिल

अनूपपुर, 27 मार्च (Udaipur Kiran) । कांग्रेस को भाजपा ने एक दिन में दोहरा झटका दिया है। सुबह बिजुरी में दो पार्षद एवं जिला महामंत्री हुए भाजपा के साथ हुए तो दूसरी ओर जिला मुख्यालय अनूपपुर में जब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस उम्मीदवार का नमाकंन पत्र जमा करा रहे थे, तभी भाजपा खेमे में कोतमा नगर पालिका अध्यक्ष व उपाध्यक्ष सहित 62 कांग्रेसियों ने उपमुख्मंत्री राजेन्द्र शुक्ला के हाथों भाजपा की सदस्यता लेकर भाजपा परिवार में शामिल हो गये। जिसमें नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ 15 महिलायें भी शामिल हैं।

यह हुए भाजपा के साथ

अजय सराफ ‘अध्यक्ष’ नगर पालिका कोतमा, वैशाली बद्री ताम्रकार ‘उपाध्यक्ष’ नगर पालिका कोतमा, बद्री ताम्रकार ‘लाला भड्या’ जिला महामंत्री कांग्रेस, साहिद अली, जी. के. पाण्डेय, पूर्व ब्लाक कांग्रेस आई.टी. सेल एवं मीडिया प्रभारी, चुनाव प्रबंध विशेषज्ञ, मुसर्रफ अली, पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, चुनाव प्रबंध विशेषज्ञ एवं रणनीतिकार, बृजमोहन ताम्रकार ‘विजय’, मनीष अग्रवाल ‘रानू’, रवि गर्ग, मो. आरफीन, आषीश अग्रवाल, अनिरुद्ध ताम्रकार, दीपक ताम्रकार, अजय ताम्रकार पप्पू, विश्वास सोनी, विवक सिंह ‘बबुआ’, राजेश सिंह चंदेल, कमलेश जीवनानी, ओम प्रकाश सोनी, अमरीश सोनी, आशीष सोनी,अभिषेक सोनी ‘भोलू’, शम्भू केवट, अर्पित सिंह चंदेल, शिद्ध सोनी, जय कुशवाहा, अंकित सराफ, स्वार्पनल सोनी, मिथुल शर्मा, देवराज ताम्रकार,आशुतोष तिवारी, ओम नारायण ताम्रकार ‘सोनू’, राजकुमार सोनी, जयवीर सिंह, जिला अध्यक्ष कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, अभिषेक जैन बेन्टेक्स, रवीन्द्र जैन कइया, मेघा सराफ,अनुराधा ताम्रकार, गोल्डी ताम्रकार, सुरैया साहेब, रीता गुप्ता, वी साई गीता, नेहा अग्रवाल,वर्षा चावला, रूबी अग्रवाल,मनीषा गर्ग, नेहा आजमी, सुष्मिता अग्रवाल, पूनम सोनी, मनीष सोनी, रवि कुशवाहा, प्रदीप, दीपेश, अनुज, छोटू शिवहरे, किरण गोयनका, ज्योति ताम्रकार, आनंद जैन, नीलेश सोनी,मिथलेश जैन एवा गंगा केवट शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / राजेश शुक्ला

Most Popular

To Top