Haryana

यमुनानगर: कांग्रेस में हताशा का दौर- कंवरपाल

 जनसंपर्क दौरे के दौरान कृषि मंत्री

— कांग्रेस का कोई बड़ा नेता चुनाव लडने को तैयार नहीं

यमुनानगर, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) । हरियाणा में लोकसभा के चुनावी रण में जहां भाजपा ने अपने सभी दस की दस सीटों पर प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतार दिए हैं और सभी प्रत्याशियों के लिए भाजपा के दिग्गज नेता भी चुनावी मैदान में प्रचार के लिए जी जान से जुट गए हैं।

हरियाणा के कृषि मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने अंबाला लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया के समर्थन में जगाधरी विधानसभा के दर्ज़नों गांवो में धुंआधार जन संपर्क कर पार्टी का प्रचार कर रहे है। गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा में 2019 के चुनावों से भी अधिक मतों से दस की दस सीटों पर भाजपा जीत दर्ज करेगी।

वहीं हरियाणा में कांग्रेस द्वारा लोकसभा प्रत्याशियों की सूची ना जारी होने पर कृषि मंत्री ने कहा कि कांग्रेस में हताशा का दौर चल रहा है। कांग्रेस का कोई भी बड़ा नेता चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है। भाजपा के संकल्प पत्र को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा का संकल्प पत्र 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के विकास कार्यो से जनता प्रभावित है और तीसरी बार भी जनता मोदी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क के सभी कार्यक्रमों में लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। जनता ने मन बना रखा है कि जिस प्रकार 2019 में जनता ने हरियाणा की सभी दस सीटे भाजपा की झोली में डाली और इस बार और ज्यादा रिकार्ड मतों से भारतीय जनता पार्टी हरियाणा में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी। जनता ने देखा है कि कांग्रेस राज में किस प्रकार से विकास की दृष्टि से पूरे प्रदेश के साथ-साथ यमुनानगर जिले की भी अनदेखी की गई। लेकिन भाजपा सरकार में जो विकास और जो बदलाव हुए उससे प्रभावित होकर जनता चाहती है कि एक बार फिर भाजपा सरकार बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में हताशा का माहौल है।

(Udaipur Kiran) /अवतार/सुमन

Most Popular

To Top