Uttar Pradesh

कासगंज : सड़क हादसे में हाथरस के 13 कांवड़िया घायल

ACCIDENT

कासगंज, 07 मार्च (Udaipur Kiran) । महाशिवरात्रि पर्व को लेकर हाथरस से कांवड़ भरने लहर गंगा घाट जा रहे श्रद्धालुओं से भरी मैक्स वाहन को बोलेरो ने टक्कर मार दी। मैक्स में सवार 13 श्रद्धालु कांवड़िए घायल हो गए। उनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। प्राथमिक चिकित्सा के बाद उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया है। शेष कांवड़ियों की हालत खतरे से बाहर है। इनका उपचार जारी है। सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया है कि अस्पताल में 12 घायल श्रद्धालुओं का उपचार जारी है। जबकि एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे अलीगढ़ रेफर किया है। अस्पताल में भर्ती घायलों को जल्द छुट्टी दे दी जाएगी।

हिंदुस्थान समाचार/पुष्पेंद्र सोनी/दिलीप

Most Popular

To Top