Uttar Pradesh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए महिला व किसान पहली प्राथकिता: स्वतंत्रदेव सिंह

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए महिला, किसान व पिछड़े पहली प्राथकिता: स्वतंत्रदेव सिंह

– जलशक्ति मंत्री ने मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन, विंध्य कारीडोर का किया निरीक्षण

मीरजापुर, 7 मार्च (Udaipur Kiran) । प्रदेश के सिचाईं एवं जल संशाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिचाईं, नमामि गंगे ग्रामीण जलापूर्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरूवार को विंध्याचल पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधिवत दर्शन-पूजन किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए युवा, महिला, किसान व गरीब एवं पिछड़े पहली प्राथकिता हैं। उन्हें केंद्र एवं प्रदेश सरकार की चलायी जा रही योजनाओं से लाभान्वित करने को कटिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जिनके पास गैस का कनेक्शन नहीं था ऐसे करोड़ों लोगों को गैस का कनेक्शन प्रदान करने के साथ ही करोड़ों लोगों का बिजली का कनेक्शन भी निःशुल्क प्रदान किया गया। प्रदेश सरकार बेटी के जन्म से लेकर पढ़ाई तक, पढ़ाई से लेकर शादी तक बेटियों के लिए कई कार्य कर रही हैं।

इस दौरान नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी मौजूद रहे। दर्शन-पूजन के बाद उन्होंनेे भ्रमण कर विंध्य कारीडोर का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन से कार्य प्रगति की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कारीडोर का भ्रमण कराते हुए विस्तृत जानकारी दी।

(Udaipur Kiran) /गिरजा शंकर/बृजनंदन

Most Popular

To Top