Bihar

बेमौसम वर्षा ने किसान की उम्मीद पर फेरा पानी,गेंहू सहित अन्य फसल बर्बाद

सहरसा-फसल

सहरसा,20 मार्च (Udaipur Kiran) ।जिले में हो रही बेमौसम बारिश के कारण किसान परेशान हैं।उसके सभी उम्मीद पर पानी फिर गया है।इस बेमौसम वर्षा के कारण गेंहू, सरसों,तोरी,दलहन सहित अन्य फसल खेत में बर्बाद होने से किसान चिंतित हैं।वही आम, लीची, सहजन के मंजर को भी काफी नुकसान पहुंची है। मूंग की फसल भी इस बारिश के कारण काफी क्षति हुई है।किसान इस सदमें से उबरने के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं। सरकार से भी फसल क्षति की भरपाई करने की मांग की है।

किसान मो कलाम, मनोज यादव, लालो साह, संजय कुमार ने बताया कि सुबह से ही सहरसा में झमाझम वर्षा हो रही है।रात में तेज हवा चलने के कारण गेंहूं की फसल को काफी क्षति पहुंची है।पका हुआ रैचा अभी खेत में ही है।किसान का भाग्य विधाता कोई नहीं है।सरकार से लेकर प्रकृति तक किसान का दुश्मन बनी हुई है।किसान के खून पसीना से तैयार फसल बर्बाद हो रहा है।

उन्होने बताया कि बारिश एवं हवा चलने पर खेत मे धान गिर जाता है तो फसल उत्पादन में काफी वृद्धि होती है जबकि गेंहू की फसल गिरने पर वह बेकार हो जाता है।जिस कारण फसल उत्पादन नही के बराबर हो पाता है।वही गेंहू की पटवन व रसायनिक उर्वरक पर खर्च भी अधिक हो जाता है।जिसके कारण गेहूं फसल के साथ साथ किसानों की भी कमर टूट जाती है।

(Udaipur Kiran) /चंदा

Most Popular

To Top