Chhattisgarh

आज भाजपा की महापंचायत, केंद्रीय मंत्री पाटिल होंगे शामिल

आज भाजपा का महापंचायत,केंद्रीय पंचायती राज्य मंत्री कपिल मोरेश्वर पाटिल होंगे शामिल

रायपुर, 11 मार्च (Udaipur Kiran) । केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल का रायपुर पहुंचने पर आज (सोमवार) उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल आज राज्य स्तरीय महापंचायत में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं।राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज भाजपा महापंचायत का आयोजन कर रही है। इस महापंचायत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे।प्रदेशभर से पंचायत प्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित किया गया है।

महापंचायत को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जानकारी दी है कि महापंचायत में सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पंचायतों में क्या काम हुआ है और आगे क्या कर सकते हैं उस पर सुझाव लेंगे और विचार भी होगा। जिन पंचायतों को प्रधानमंत्री को प्रस्ताव भेजना है उसका स्टॉल भी रहेगा। वो प्रस्ताव भेज सकते हैं। सभी पंचायतें प्रधानमंत्री को प्रस्ताव भेजेंगे। सभी पंचायतों में हम महतारी सदन बनाने वाले हैं।

विजय शर्मा ने कहा कि पंचायतों में चुनाव के और तरीके को लेकर सम्मेलन में चर्चा होगी। मेरा मानना है कि गुप्त चुनाव से वैमनस्यता बढ़ती है। जिन प्रक्रियाओं में हम चल रहे हैं उसमें तो चल रहे हैं। लेकिन अन्य प्रक्रियाओं में विचार किया जाना भी जरूरी है। लोकतंत्र सिर्फ गुप्त मतदान से ही निकलता है।लेकिन और भी प्रक्रिया पर चिंतन करने की जरूरत है।भाजपा नेताओं की हत्या और नक्सलियों से बातचीत पर विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या क्यों हो रही है? मैं भी ये समझना चाह रहा हूं ये कैसे हो रहा है? उन्हें अंतर कैसे पता? चाहे तो हमको सूचना करवाकर वीडियो कॉल पर भी बात कर लें। बातचीत की स्थिति हमेशा है।

(Udaipur Kiran) /केशव शर्मा

Most Popular

To Top