CRIME

96 कछुओं के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

arrest 03

हुगली, 17 मार्च (Udaipur Kiran) । रेलवे पुलिस ने चंदननगर रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस ट्रेन से रविवार सुबह दो महिलाओं को 96 कछुओं के साथ गिरफ्तार किया।

रेल पुलिस सूत्रों के अनुसार महिलाओं के पास से कुल छह बैगों में 96 कछुओं को बरामद किया गया। पुलिस के हत्थे चढ़े इन महिलाओं के नाम डॉली मंडल (55) और कल्पना मंडल (55) हैं। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पुलिस बताया कि वे नदिया जिले की रहने वाली हैं। वे इन कछुओं को देहरी ऑन सोन से ला रही थीं। बरामद कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया है। (Udaipur Kiran) /धनंजय

Most Popular

To Top