CRIME

पटना में दाह संस्कार में जा रहे दो लोगों को मारी गोली, भर्ती

पटना, 26 मार्च (Udaipur Kiran) । राजधानी पटना स्थित पटना सिटी के दीदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सोनावा बाजार में मंगलवार को अपराधियों ने दो लोगों को गोली मार दी। लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों घायल खतरे से बाहर बताए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक सोनावा के बैजनाथ सिंह की पत्नी का निधन हो गया था, जिनके दाह संस्कार में लोग जा रहे थे। इसी में शामिल दो लोगों को अपराधियों ने गोली मार दी है। सुबोध कुमार के केहुनी में गोली लगी। वे अभी नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाजरत है। दूसरे घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराधियों ने किस कारण को लेकर गोली मारी, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस वारदात की जांच-पड़ताल कर रही है।

(Udaipur Kiran) / गोविन्द

/चंद्र प्रकाश

Most Popular

To Top