रायपुर, 16 मार्च (Udaipur Kiran) । कोरबा की लोकसभा उम्मीदवार सरोज पांडे की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कोरबा में शनिवार को गाड़ा समाज के 200 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इस दौरान भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर लोग लगातार भाजपा की सदस्यता ले रहे। आज प्रदेश की जनता समझ चुकी है कि उनका हित केवल भाजपा की सरकार कर सकती है। इसलिए लोगों का मोह कांग्रेस से भंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है उसे करती है। आज देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटी पर पूरा भरोसा है और केंद्र सरकार एवं राज्य की भाजपा सरकार जनता के लिए कार्य करती है।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने कोई रहना नहीं चाहता है। इस दौरान संतोष गांधी, आनंद मोहन गांधी, मोहनलाल साजन, शत्रुघ्न लाल, बालकृष्ण प्रधान, लाल ईश्वर बघेल, अशोक रामलाल, लकराम चौहान, सत्यनारायण चौहान, गोरेलाल चौहान, बंधन चौहान, शांतिलाल चौहान, रवि कुमार चौहान, अश्वेंद्र चौहान, सहित 200 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
(Udaipur Kiran) /केशव शर्मा/प्रभात