WORLD

इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.2 रही तीव्रता

earthquake-Indonesia-intensity 6.2-Richter scale

जकार्ता, 27 अप्रैल (Udaipur Kiran) । इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से करीब 143 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई है। ये झटके इतने तेज थे, लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। यह जानकारी राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के जावा द्वीप से लगभग 102 किमी दक्षिण में था।

इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी (बीएमकेजी) के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप 10 किलोमीटर (6 मील) की गहराई पर था। रिपोर्ट के मुताबिक इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भी भूकंप महसूस किए गए।

(Udaipur Kiran) /प्रभात/आकाश

Most Popular

To Top