Haryana

सोनीपत: 100 वर्ष से अधिक आयु के 527 मतदाता करेंगे अपने वोट का प्रयोग

27 Snp-  सोनीपत: डीसी डा. मनोज कुमार

-चुनाव में 80 साल से अधिक उम्र के 28 हजार 893 मतदाता

-भारत निर्वाचन आयोग ने 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था

सोनीपत, 27 मार्च (Udaipur Kiran) । लोकसभा आम चुनाव-2024 के सोनीपत जिला के 100 से अधिक आयु के 527 मतदाता हैं, जिनमें 236 पुरूष व 291 महिला मतदाता शामिल हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बुधवार को बताया कि 80 साल से अधिक उम्र के 28 हजार 893 मतदाता हैं जबकि 80 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग मतदाताओं में 12 हजार 883 पुरूष व 16 हजार 10 महिला मतदाता शामिल हैं।

100 साल से उम्र के मतदाता गन्नौर में 75 है, जिसमें 30 पुरूष तथा 45 महिलाएं, राई में 58 जिसमें 24 पुरूष तथा 34 महिलाएं हैं, खरखौदा में 123 जिसमें 59 पुरूष तथा 64 महिलाएं मतदाता हैं, सोनीपत में 132 मतदाताओं में 65 पुरूष तथा 67 महिलाएं मतदान करेंगी, गोहाना में 82 मतदाताओं में 36 पुरूष तथा 46 महिलाएं तथा बरोदा में 57 मतदाताओं में 22 पुरूष तथा 35 महिलाएं शामिल हैं।

गन्नौर में 4155 है, जिसमें 1845 पुरूष तथा 2310 महिलाएं, राई में 3 577 मतदाताओं में 1510 पुरूष तथा 2067 महिलाएं, खरखौदा में 5 227 मतदाताओं में 2292 पुरूष तथा 2935 महिलाएं, सोनीपत में 6 350 मतदाताओं में 3114 पुरूष तथा 3236 महिलाएं, गोहाना में 4 779 मतदाताओं में 2102 पुरूष तथा 2677 महिलाएं तथा बरोदा में 4 805 मतदाताओं में 2020 पुरूष तथा 2785 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग मतदाताओं के लिए पोलिंग स्टेशन पर रैंप, व्हील चेयर, लाने व ले जाने की सुविधा, मेडिकल किट आदि की व्यवस्था की गई है ताकि हर मतदाता अपने मत का प्रयोग कर सके।

(Udaipur Kiran)

Most Popular

To Top