Haryana

सिरसा: देश की भाजपा सरकारों ने किसानों के हितों में अनेक नीतियां बनाई: डॉ. अशोक तंवर

राम नवमी पर कार्यक्रम में शिरकत करते
राम नवमी पर कार्यक्रम में शिरकत

सिरसा, 17 अप्रैल (Udaipur Kiran) । सिरसा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. अशोक तंवर ने गुरुवार को सिरसा का तूफानी दौरा किया। लोगों से भारतीय जनता पार्टी के चुनाव निशान कमल का बटन दबाकर भारी जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इससे पूर्व सुबह उन्होंने अपने हुडा स्थित निवास स्थान पर किसान मोर्चा सदस्यों के साथ बैठक की।

उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने किसानों के हितों में अनेक नीतियां बनाई हैं , जिनका किसानों को सीधा लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसान मोर्चा के सदस्य किसान हितों की नीतियां किसानों तक पहुंचाएं ताकि किसान वर्ग पार्टी के साथ और शिद्दत के साथ जुड़े।

इसके उपरांत वे ईरा ग्रुप बरनाला रोड पर कथा कार्यक्रम में शामिल हुए और सी-ब्लॉक में एक घर के मुहूर्त पर पहुंचे। डॉ. तंवर ने नेहरू पार्क के रामलीला ग्राउंड में राम नवमी पर कार्यक्रम में शिरकत की। यहां मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. तंवर ने कहा कि भगवान राम हमारे आदर्श और मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। वे पूरे देश के आराध्य हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अयोध्या में भगवान राम के भव्य और दिव्य मंदिर में राम लला विराजमान हो चुके हैं। उन्होंने रामलीला कमेटी के प्रयासों की भी सराहना की।

(Udaipur Kiran) /रमेश/सुमन

Most Popular

To Top