Uttar Pradesh

श्री साईंनाथ वृद्धा आश्रम सेवा ग्रुप ने वृद्धाश्रम में मनाया होली महोत्सव

श्री साईनाथ वृद्धा आश्रम सेवा ग्रुप ने वृद्धाश्रम में मनाया होली महोत्सव, बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर लिया आशीर्वाद

– बुजुर्गों को अबीर-गुलाल लगाकर लिया आशीर्वाद

मुरादाबाद, 25 मार्च (Udaipur Kiran) । श्री साईंनाथ वृद्धा आश्रम सेवा ग्रुप द्वारा वृद्धाश्रम मिलन बिहार में सोमवार को ग्रुप लीडर एसपी वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके होली महोत्सव का आयोजन किया गया। ग्रुप के सदस्यों ने बुजुर्ग लोगों के अबीर गुलाल लगाकर व पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में प्रथम भगवान श्री गणेश की वंदना गायक कलाकार पंडित सुबोध शर्मा तथा श्री साईं बाल विकास ग्रुप के बच्चों द्वारा की गई। उसके बाद बहुत ही सुंदर-सुंदर भजन कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए।

आश्रम वासियों के साथ सभी ग्रुप सदस्यों ने होली खेली के उपरांत ग्रुप के सदस्यों ने आश्रम के सेवादारों और आश्रम वासियों को सम्मानित किया गया। ग्रुप सदस्यों द्वारा आश्रमवासियों ने प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण कराया गया। ग्रुप के लीडर एसके वर्मा ने बताया इस आयोजन के पीछे हिंदू संस्कृति को जीवित रखने के साथ-साथ आपसी भाईचारे को बढ़ाना है।

इस आयोजन में संजय मेहंदीरत्ता, करण अरोड़ा, जितेंद्र वाधवा,तरुण मेहरा, नरेंद्र चौहान, एलसी अरोड़ा, राम अवतार शर्मा, सुमित सक्सेना, गोलू मल्होत्रा,पवन गुप्ता, मुकेश शर्मा, नितिन अग्रवाल,अतुल सिंह,उत्कर्ष अग्रवाल,नंदराम आदि ने सहयोग प्रदान किया।

(Udaipur Kiran)

/राजेश

Most Popular

To Top